पुराणों शास्त्रों में बताया गया है की पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर जीव की मृत्यु निश्चित है। जिसने इस धरती पर आया है वह जाएगा भी जरुर, लेकिन कब और कैसे यह तो ईश्वर पर ही निर्भर है। क्योंकि जन्म और मृत्यु प्रभु की माया है। हिंदू धर्म में 16 संस्कारों का महत्व माना जाता है, इन सभी 16 संस्कारों में एक संस्कार है अंतिम संस्कार। अंतिम संस्कार की क्रिया को नदी किनारे किया जाता है लेकिन हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार शव का अंतिम संस्कार यदि गंगा घाट पर किया जाता है तो उस व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। काशी को मोक्ष प्राप्ति के लिए सबसे पवित्र जगह माना गया है। कहा जाता है की यहां जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार होता है वह सीधे स्वर्ग को प्राप्त होता है।