7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुद्रिक शास्त्र: अंगूठे के आकार से आप जान सकते हैं किसी भी व्यक्ति का स्वभाव

Hand Thumb Astrology: आज यहां आप जानेंगे कि किस तरह से आप अंगूठे की बनावट से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। जानिए किस आकार का अंगूठा क्या देता है संकेत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 30 Jun 2022, 10:21 AM IST

samudrik shastra, thumb prediction, body parts astrology, astrology, future prediction,

सामुद्रिक शास्त्र: अंगूठे के आकार से आप जान सकते हैं किसी भी व्यक्ति का स्वभाव

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के स्वरूप, रंग, आकार, निशान इत्यादि को देखकर भविष्यवाणी की जाती है। इससे आपके स्वभाव, चरित्र और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के अंगों से उसके जीवन से जुड़े कई राज पता लगाए जा सकते हैं। आज यहां आप जानेंगे कि किस तरह से आप अंगूठे की बनावट से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। जानिए किस आकार का अंगूठा क्या देता है संकेत।

लचीला अंगूठा: जिस व्यक्ति का अंगूठा अत्याधिक लचीला होता है यानी आसानी से काफी पीछे तक मुड़ जाता है उसका स्वभाव भी उतना ही लचीला होता है। ऐसे लोग जिद्दी स्वभाव के नहीं होते हैं। ये हर परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं। ये लोग दिल के साफ होते हैं। जो होता है मुंह पर बोलते हैं।

पतला अंगूठा: जिन लोगों का हाथ का अंगूठा पतला और लंबा होता है वो साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी काम में रिस्क लेने से नहीं घबराते हैं। ये पैसा कमाने में माहिर होते हैं। मेहनत के बल पर लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। ये लोग लग्जरी लाइफ जीने में यकीन करते हैं।

छोटा अंगूठा: जिनका अंगूठा मोटा और छोटे आकार का होता है वो लोग काफी प्रतिभावान होते हैं। लेकिन इनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती है। ये लोग जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते। ये इमोशनल होते हैं। किसी भी बात को दिल पर ले लेते हैं। लेकिन इनके अंदर ये खासियत भी होती है कि ये सकारात्मक बातों को तुरंत अपना लेते हैं।

लंबा और पतला अंगूठा: ये लोग अत्यंत ही साहसी होते हैं। इनका जीवन संघर्षों में गुजरता है। लेकिन इन्हें संघर्ष के बाद अपार सफलता भी मिलती है। ये लोग खुद को किसी भी परिस्थिति में ढालने में माहिर होते हैं।
यह भी पढ़ें: संस्कारी बहू साबित होती हैं इन राशियों की लड़कियां, ससुराल वालों का तुरंत जीत लेती हैं दिल

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)