30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुंभ राशि में बदलेगी शनि की चाल, 3 राशि वालों को होगा लाभ तो 3 को हानि

Shani Vakri 2022: शनि 5 जून को वक्री होने जा रहे हैं और 23 अक्टूबर 2022 तक ये वक्री रहेंगे। जानिए शनि की ये चाल किन राशि वालों के जीवन को करेगी प्रभावित।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani, shani vakri 2022, shani retrograde 2022, shani vakri june 2022, शनि वक्री 2022,

कुंभ राशि में बदलेगी शनि की चाल, 3 राशि वालों को होगा लाभ तो 3 को हानि

Shani Retrograde 2022: ज्योतिष अनुसार शनि की हर चाल का मनुष्य जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हाल ही में 29 अप्रैल को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था। अब शनि जल्द ही इस राशि में वक्री भी होने जा रहे हैं। शनि की वक्री चाल तमाम राशियों को प्रभावित करेगी। किसी पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा तो किसी पर अशुभ। शनि 5 जून को वक्री होने जा रहे हैं और 23 अक्टूबर 2022 तक ये वक्री रहेंगे। जानिए शनि की ये चाल किन राशि वालों के जीवन को करेगी प्रभावित।

शनि की वक्री चाल इन राशियों को देगी लाभ:
वृषभ राशि- इस राशि वालों को शनि की वक्री चाल से लाभ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं। व्यापारी जातकों के लिए भी शनि की ये चाल लाभकारी साबित हो सकती है।

कन्या राशि- इस राशि वालों पर भी शनि की कृपा दृष्टि रहेगी। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप मौजूदा नौकरी में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इस काम के लिए समय अनुकूल है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। आय बढ़ने के प्रबल आसार हैं।

मकर राशि- इस अवधि में आप पर शनि देव की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। हर काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

इन राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें:
मेष राशि- ये समय मेष वालों के लिए अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा है। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। आपको किसी काम में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से दो चार होना पड़ सकता है।

कर्क राशि- इस राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ नहीं दिखाई दे रही है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला सोच समझकर लें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि- पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जिससे आपके जीवन में परेशानियां और तनाव और भी अधिक बढ़ने के आसार दिख रहे हैं। किसी भी काम में सावधनी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें: गुरु-मंगल की युति से 4 राशि वालों के लिए बना 'धन योग', घर आएगी सुख-समृद्धि

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader