
जुलाई में इस दिन शनि बदलेंगे राशि, 3 राशि वालों को शनि के चुंगल से मिलेगा छुटकारा
Shani Transit 2022: शनि 12 जुलाई को वक्री स्थिति में मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। ज्योतिष अनुसार शनि देव जातकों के पिछले और वर्तमान के कर्मों को देखते हुए अच्छा या बुरा फल प्रदान करते हैं। शनि के कठोर परिणामों के कारण ही इस ग्रह को एक हानिकारक ग्रह के रूप में देखा जाता है। इस ग्रह का प्रभाव किसी भी जातक के जीवन में लंबे समय तक रहता है। जानिए जुलाई में होने वाला शनि का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के लिए राहत भरा साबित होगा।
इन 3 राशियों को शनि के चुंगल से मिलेगा छुटकारा: शनि जैसे ही मकर राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही कर्क और वृश्चिक वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं मीन राशि के जातक शनि साढ़े साती से मुक्त हो जायेंगे। लेकिन सिर्फ 6 महीने के लिए ही इन राशि वालों को शनि के प्रकोप से राहत मिलेगी। 17 जनवरी 2023 से फिर से इन राशियों के लोग शनि की दशा की चपेट में आ जायेंगे।
ये 3 राशियां आ जायेंगी शनि की चपेट में: जहां एक तरफ कर्क और वृश्चिक वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं 12 जुलाई से मिथुन और तुला जातक शनि ढैय्या की चेपट में आ जायेंगे। जबकि धनु वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव पड़ने लगेगा। हालांकि ऐसा सिर्फ 6 महीनों के लिए ही होगा। 17 जनवरी से ये तीनों ही राशियां शनि की दशा से पूरी तरह से मुक्त हो जायेंगी।
शनि गोचर के दौरान क्या करें उपाय:
-शनि के मंत्रों का जाप करें।
-शनि चालीसा और हनुमान चालीसा पढ़ें।
-जरूरतमंदों को दान करें।
-शनिवार के दिन अपनी छायादान करें।
-शनिवार के दिन शनि से संबंधि वस्तुओं का दान करें।
-शनिवार की शाम पीपल के पेड़ के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें: कब से शुरू होगा सावन महीना? जानें इस महीने किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
1 Jul 2022, 1:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.