
कब से शुरू होगा सावन महीना? जानें इस महीने किन राशियों पर भगवान भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान
Sawan Month 2022: सावन का महीना इस बार 14 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को होगी। इस महीने का पहला सोमवार 18 जुलाई को पड़ेगा। दूसरा सोमवार 25 जुलाई, तीसरा सोमवार 1 अगस्त और चौथा यानी आखिरी सोमवार 8 अगस्त को पड़ेगा। भगवान भोलेनाथ की भक्ति के लिए ये महीना विशेष माना जाता है। कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान शिव जी की अराधना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं। जानिए इस श्रावण मास किन राशियों पर रहेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा।
मेष राशि: इस राशि वालों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। नौकरी में आप तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरी में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि: भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा से आप करियर में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान धन की कोई कमी नहीं होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आप सफलता अर्जित कर सकेंगे।
मिथुन राशि: भगवान भोलेनाथ की कृपा से आप करियर में अच्छा मुकाम हासिल करने में कामयाब रहेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए ही समय अच्छा है। नई रणनीतियां और योजनाएं लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरी में प्रोत्साहन मिलेगा। आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों के हिसाब से समय अच्छा रहेगा।
कन्या राशि: पेशेवर जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आप इस दौरान अपनी अलग पहचान बनामे में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। मार्केट में आप अच्छा संबंध बनाने में सफल रहेंगे। सावन महीने में आप जीवन का भरपूर आनंद लेते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: बुध मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, 5 राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता
Published on:
1 Jul 2022, 1:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.