31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन माह में शिवलिंग पर इस मंत्र के साथ चढ़ाएं कच्चा दूध, अक्षय पुण्य की होगी प्राप्ति

सावन माह में शिवलिंग पर इस मंत्र के साथ चढ़ाएं कच्चा दूध, अक्षय पुण्य की होगी प्राप्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 1 Aug 2018, 6:59 PM IST

shiv pooja

सावन माह में शिवलिंग पर इस मंत्र के साथ चढ़ाएं कच्चा दूध, अक्षय पुण्य की होगी प्राप्ति

सावन माह में शिव जी की पूजा का बहुत महत्व है। सृष्टि के निर्माण में भी सर्वप्रथम शिव जी का ही अस्तित्व बताया जाता है। भगवान शिव वह शक्ति है जिनका ना आदि है ना ही अंत है। इसलिए कहा जाता है की शिव जी का अस्तित्व सृष्टि का अंत होने तक रहेगा। भोलेनाथ की सच्चे मन से भक्ति करने से वे प्रसन्न हो जाते हैं। इनकी भक्ति मात्र से ही मनुष्य को सभी सुख, धन, मान-सम्मान आदि प्राप्त हो जाता है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं ऐसा ही लाभदायक उपाय के बारे में जिसे सावन माह में करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

शास्त्रों के अनुसार भगवान शंकर अपने भक्तों की आस्था और श्रद्धा से बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। शिवजी के प्रसन्न होने के अर्थ यही है कि भक्त को सभी मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो जाती है। इसलिए सभी लोग अपनी-अपनी मनोकामनाओं को लेकर उन्हें मनानें में जुट जाते हैं। शिव की पूजा, अर्चना, आरती करना श्रेष्ठ मार्ग हैं। प्रतिदिन विधि-विधान से शिव का पूजन करने वाले श्रद्धालुओं को अक्षय पुण्य की प्राप्ति भी होती है। ऐसा ही एक चमत्कारी उपाय आपको बताने जा रहे हैं। शिवजी को जल्द ही प्रसन्न करने के लिए शिव जी पर प्रतिदिन गाय का कच्चा दूध अर्पित करें। हिंदू धर्म में गाय को माता माना गया है और गाय का दूध पवित्र और पूजनीय होता है। वहीं गाय का कच्चा दूध शिव जी पर चढ़ाने से महादेव श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूरी करते देते हैं।

इस मंत्र के साथ चढ़ाएं गाय का कच्चा दूध

तत्पुरषाय विद्म्हे महादेवाय धीमहि। तन्नो रुद्रः प्रचोदयात।।

इसलिए शिव जी पर चढ़ाया जाता है कच्चा दूध

दूध की प्रकृति ठंडक पहुंचाने वाली होती है और शिवजी को शीतलता पहुंचाने वाली चीज़ें बहुत प्रिय होती है। उन्हें सावन माह भी इसलिए प्रिय है क्योंकी सावन में बारिश के कारण वातावरण में ठंडक आ जाती है। वहीं अगर ज्योतिष के अनुसार बात करें तो ज्योतिष में दूध को चंद्रग्रह का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्र से संबंधित सभी दोषों को दूर करने के लिए प्रति सोमवार को शिवजी को दूध अर्पित करना चाहिए। मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए यह भी जरूरी है कि आपका आचरण पूरी तरह धार्मिक हो, ऐसा होने पर आपकी सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी हो जाएगी।