सावन माह में आने वाले सोमवार का भी बहुत अधिक महत्व होता है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा भी इसी माह में शुरू होती है, जिसमें श्रद्धालु पैदल चलकर नदी से जल भारकर भोलेनाथ को चढ़ाने जाते हैं। सभी शिव भक्त इस पावन माह में अपनी श्रद्धा अनुसार ( shiv pooja in sawan ) शिव आराधना करते हैं। कहा जाता है की इस महीने जो व्यक्ति पूरे मन से भगवान शंकर की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। क्योंकि भगवान तो अपने भक्तों के सच्चे भाव से प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन एक बात ध्यान रखें की भगवान शिव जितना जल्दी प्रसन्न होते हैं, वे यदि नाराज़ हो जाएं तो व्यक्ति का विनाश भी कर देते हैं। जी हां, इसलिए भगवान शिव को कुछ चीज़ें कभी भूलकर भी नहीं चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। आइए जानते हैं कौन सी चीज़ें चढ़ाना चाहिए, कौन सी नहीं...