
स्वप्न शास्त्र: सपने में महिला के इस रूप को देखना माना जाता है भाग्यशाली, जानें धन प्राप्ति के इन संकेतों के बारे में
सपने देखना एक सामान्य प्रक्रिया है। हर व्यक्ति किसी न किसी चीज से संबंधित कोई न कोई सपना देखता हैं। हम अक्सर सपने देखने के बाद उन पर ज्यादा ध्यान नहीं देते या फिर कुछ सपने उठने के बाद भूल भी जाते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र में हर सपने को शुभ या अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है। आप अपने आसपास के व्यक्तियों, चीजों या स्थानों आदि से जुड़े सपने देखते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में महिलाओं को देखने के भी शुभ तथा अशुभ दोनों संकेत मिलते हैं। तो यह जानते हैं किस रूप में महिला को देखना भाग्यशाली माना जाता है...
1. आभूषण पहनी किसी महिला को देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति सपने में आभूषणों से लदी हुई किसी महिला को देखता है तो एक कार्य सिद्धि का संकेत माना जाता है। यानी ऐसा सपना देखने का मतलब है कि लंबे समय से आपके जिस काम में रुकावट आ रही थी वह पूर्ण होने वाला है। इसलिए बस सही रणनीति के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता मिलेगी।
2. सपने में किसी स्त्री से खुद को बात करते देखना
सपने में यदि आप खुद को किसी महिला से बात करते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इस सपने का मतलब है कि समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।
3. सपने में किसी परी या सुंदर महिला को देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में किसी खूबसूरत स्त्री या परी को देखता है तो यह एक सुखद सपना माना जाता है। ऐसा सपना दिखाई देने का अर्थ है कि आपके घर के क्लेश दूर होने के साथ ही परिवार में सुख-शांति में बढ़ोतरी होती है। वहीं ये सपना व्यक्ति की बेहतर आर्थिक स्थिति की तरफ भी इशारा करता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: राशिफल 07 जून 2022: मेष वालों को करने पड़ेंगे खर्चे तो कर्क राशि के लोगों को मिल सकता है प्रमोशन, जानें अपनी राशि का हाल!
Updated on:
07 Jun 2022 10:38 am
Published on:
07 Jun 2022 10:38 am
