16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, करें ये उपाय

2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, करें ये उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 28 Sep 2018, 4:12 PM IST

shani

2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, करें ये उपाय

शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय व कर्मफल के अनुसार परिणाम दाता माना गया है। मनुष्य अपने जीवन काल में जो भी कर्म करता है शनिदेव उसे उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। चाहे वो कर्म अच्छे हो या बुरे शनिदेव मनुष्य को उसके तुरंत ही परिणाम दिखा देते हैं। सामान्यतः लोग शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन यह शनि महाराज कभी किसी को बेवजह परेशान नहीं करते। शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती भी लोगों को बहुत भयभीत कर देती है किंतु ढैय्या और साढ़ेसाती सभी मनुष्यों पर बुरे प्रभाव नहीं डालती, वह भक्त पर अपनी कृपा भी बरसाते हैं। इस समय वृषभ और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और वृश्चिक, धनु और मकर राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन राशिवालों को शनि महाराज के प्रभाव से बचने की जरूरत है। इसके लिए करें यह उपाय…

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही थी जो अब जल्द ही खत्म होने वाली है। लेकिन जितने समय है उतने समय थोड़ी सावधानी रखें, कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके कारण पारिवारिक जीवन में अशांति होने से मन परेशान चल रहा है कुछ समय और सहना पड़ेगा। यात्रा तथा प्रवास पर जा सकते हैं। जीवन में होने वाली हर घटना का नियंत्रित रखें।

कन्या राशि

2020 तक कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस समयावधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जिससे की आपका कार्य प्रभावित मा हो। इस दौरान आपको ऐसे कार्य करने से बचना होगा जिससे की आपको नुकसान पहुंचे। शनि की ढैय्या लगने से आपको जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा

उपाय- हनुमानजी को हर मंगलवार और शनिवार को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ राशि

उपाय- आप गरीबों को जूते और कपड़ों का दान करें।

धनु राशि

उपाय- आप हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि

उपाय- हनुमान मंदिर जाकर दीपर जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।