31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Gochar 2022, Makar Rashi: ढाई साल बाद मकर राशि छोड़ेंगे शनि देव, क्या मकर वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन?

मकर वालों पर शनि साढ़े साती के आखिरी चरण की शुरुआत हो जाएगी। ये चरण बाकी दो चरणों से कम कष्टदायी माना जाता है।

2 min read
Google source verification
shani dev, shani transit 2022, shani sade sati on makar rashi, shani gochar 2022, shani sade sati on Capricorn, shani transit april 2022, shani rashi parivartan 2022, shani i kumbh rashi,

Shani Gochar 2022, Makar Rashi: ढाई साल बाद मकर राशि छोड़ेंगे शनि देव, क्या मकर वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन?

Shani Sade Sati On Makar Rashi Or Capricorn Zodiac: मकर राशि वालों पर इस समय शनि साढ़े साती चल रही है। शनि 24 जनवरी 2020 से ही इस राशि में विराजमान हैं और अब 29 अप्रैल 2022 को ये कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मकर वालों के लिए ये गोचर राहत देने वाला साबित होगा। क्योंकि शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही आप पर शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण खत्म हो जाएगा। जिससे इस राशि के लोग राहत की सांस लेंगे। मकर वालों पर शनि साढ़े साती के आखिरी चरण की शुरुआत हो जाएगी। ये चरण बाकी दो चरणों से कम कष्टदायी माना जाता है।

शनि 29 अप्रैल 2022 में आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ये गोचर मकर राशि के व्यापारी जातकों के लिए काफी खास रहेगा। वहीं अगर आप पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपके लिए ये गोचर और भी अधिक लाभप्रद साबित हो सकता है। काम में आपको बहुत अच्छा मुनाफ़ा मिलेगा। अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर शनि का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा।

जुलाई माह में आपके प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।यदि आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे तो आपको उससे मुक्ति मिलेगी। लेकिन इस दौरान आपकी वाणी कठोर और उग्र हो सकती है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत होगी। नहीं तो आपके किसी से संबंध काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं।

मकर वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति 29 मार्च 2025 में मिलेगी। लेकिन तब तक आपको अपने हर काम में सावधानी बरतनी होगी। जोखिम भरे कार्यों को बिल्कुल भी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचकर रहें। दुश्मनों से सावधान रहें।
यह भी पढ़ें: 27 अप्रैल से शुक्र की मीन राशि में यात्रा शुरू, जानें किसके खुलेंगे भाग और होगी धन वर्षा!