3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shani Gochar 2022, Dhanu Rashi: शनि का कुंभ राशि में गोचर क्या धनु वालों को शनि साढ़े साती से दिलाएगा मुक्ति? जानिए

Shani Gochar In Kumbh Rashi: इस गोचर के दौरान आप राहत की सांस लेंगे। क्योंकि इस दौरान आपको लंबे अरसे बाद कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
shani gochar 2022, shani transit effects on dhanu rashi, shani gochar effects on dhanu rashi, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani dev, shani, shani transit april 2022,

Shani Gochar 2022, Dhanu Rashi: शनि का कुंभ राशि में गोचर क्या धनु वालों को शनि साढ़े साती से दिलाएगा मुक्ति? जानिए

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए काफी खास साबित होने वाला है। 29 अप्रैल को शनि इस राशि के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। शनि का इस भाव में गोचर आपके लिए राहत भरा साबित होगा। क्योंकि इस राशि वालों को करीब साढ़े सात साल बाद शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि की इस महादशा से मुक्ति पाते ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जानिए और क्या कुछ प्रभाव पड़ेगा इस गोचर का आपकी राशि पर।

शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति: इस गोचर के दौरान आप राहत की सांस लेंगे। क्योंकि इस दौरान आपको लंबे अरसे बाद शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। इस गोचर के परिणामस्वरूप आपके रूके हुए कार्य तेजी से पूरे होने लगेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। शादीशुदा महिलाओं के लिए ये अवधि विशेष रूप से अनुकूल साबित होगी।

नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं: इस अवधि के दौरान आप कुछ नई योजनाएं बनाते हुए नजर आ सकते हैं। नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं में सफलता मिलने के भी आसार रहेंगे। बिजनेस को आप नए मुकाम पर पहुंचान में सफल रहेंगे। बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे।

अचानक से धन की प्राप्ति के आसार: आपको शनि के गोचर के फलस्वरूप जुलाई में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। अचानक से कहीं से धन प्राप्ति के आसार रहेंगे। जो जातक शोध कार्य कर रहे हैं उनके लिए ये अवधि विशेष तौर पर अनुकूल साबित होगी। आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। एक से अधिक स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2022, Meen Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का मीन राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Story Loader