28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Gochar 2022, vrishabha rashi: शनि के राशि परिवर्तन का वृषभ राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

शनि 29 अप्रैल को अपनी स्वराशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जानिए इस गोचर का वृष राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 20 Apr 2022, 4:47 PM IST

shani dev, shani, shani gochar 2022, shani transit 2022, shani rashi parivartan 2022, shani transit 2022 effects on taurus, shani in kumbh rashi,

Shani Gochar 2022, vrishabha rashi: शनि के राशि परिवर्तन का वृषभ राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Shani Transit In April 2022: शनि वृषभ राशि के दसवें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से नौकरीपेशा जातकों को लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। शनि का कुंभ राशि में गोचर आपको करियर में सफलता दिलाने का काम करेगा। मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। कहीं से अचानक से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। जानिए शनि का गोचर आपको किस हद तक प्रभावित करने वाला है।

कार्यक्षेत्र में आपके संबंध अपने सहयोगियों व अन्य सदस्यों के साथ मजबूत हो सकते हैं। आपका ताल-मेल बेहतर होगा। नौकरी में परिवर्तन की योजना बन सकती है। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। जो जातक विदेश में नौकरी करने की सोच रहे हैं उनके लिए ये गोचर विशेष तौर पर फलदायी साबित हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। अनेक माध्यमों से धन प्राप्ति के आसार हैं।

जुलाई में शनि फिर से अपनी पिछली राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस दौरान शनि का आपके नौवें भाव में गोचर होगा। जिससे आपकी परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं। कुछ नए सहकर्मियों से मुलाक़ात हो सकती है। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपनी समझ से हर परेशानी से निकलने में सफल रहेंगे। इस दौरान किसी से वाद-विवाद न ही करें तो ये आपके लिए बेहतर होगा।

नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो शनि का गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। यात्रा में नुकसान की संभावना है। इसलिए सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2022, Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास, इस चीज में मिल सकती है बड़ी सफलता!