28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shani Gochar 2022, Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास, इस चीज में मिल सकती है बड़ी सफलता!

Shani Rashi Parivartan 2022: शनि का गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी खास होने वाला है। इस राशि के जातकों को सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद दिखाई रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 28 Apr 2022, 1:04 PM IST

shani dev, shani transit 2022, mesh rashi, aries zodiac, shani gochar effects on mesh rashi, shani transit effects on aries,

Shani Gochar 2022, Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए शनि का गोचर खास, इस चीज में मिल सकती है बड़ी सफलता!

शनि 29 अप्रैल 2022 में कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान शनि मेष राशि वालों के आय और लाभ के ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। जिससे आपको शुभ फल प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे। मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। मन मुताबिक नौकरी मिलेगी। आपकी करियर लाइफ को गति मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये गोचर शानदार साबित होगा।

शनि के गोचर के दौरान आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। बॉस आपके काम की जमकर तारीफ करेंगे। किसी प्रकार का प्रोत्साहन मिल सकता है। जो लोग फ्रेशर हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी शनि का गोचर लाभप्रद साबित होगा। धन पक्ष मजबूत होगा।

लेकिन जुलाई से आपकी स्थिति थोड़ी खराब होने लगेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ने के आसार रहेंगे। करियर में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ग़ैरकानूनी कार्यों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब हो सकती है। कुल मिलाकर जुलाई में आपको बेहद ही सतर्क रहना होगा।

शनि का गोचर मेष राशि वालों के प्रेम संबंधों के लिहाज से भी काफी खास रहेगा। इस राशि के जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं उनका सपना पूरा हो सकता है। इस दौरान यात्राओं से भी धन की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे।
शनि गोचर 29 अप्रैल 2022 (सभी 12 राशियों पर इस गोचर का प्रभाव):
मेष राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
कर्क राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
सिंह राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
कन्या राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
तुला राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
धनु राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
मकर राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव
मीन राशि वालों पर शनि गोचर का प्रभाव