30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

shani gochar 2023 : इन राशियों में चांदी के पाये चल रहे हैं शनि देव, चंद दिनों में बदल जाएगा इनका भाग्य

अलग-अलग राशियों में शनि कभी लोहे, तांबे, चांदी तो कभी सोने के पाये पर चलते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि इन दिनों किन राशियों में शनि देव चांदी के पाये चल रहे हैं? मान्यता है कि शनि देव शनि का चांदी का पाया बेहद शुभ फलदायी होता है। जिसे भी शनि के चांदी के पाये मिलते हैं, उनके दिन बदल जाते हैं, सोया भाग्य जाग जाता है। इनके लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 26 Jan 2023, 2:55 PM IST

shani_ka_chandi_ka_paya_badal_dega_in_rashiyon_ki_kismat.jpg


इस साल जनवरी महीने की 17 तारीख को शनि देव ने मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में गोचर किया है। कुंभ राशि को शनि की मूल त्रिकोण राशि कहा जाता है। इस राशि में शनि ने 30 साल बाद वापसी की है। अब यह अगले ढाई साल तक इसी राशि में रहेंगे और शून्य डिग्री से 30 डिग्री तक चलेंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा कहते हैं कि शास्त्रों के अनुसार, शनि इस अवस्था में राशि के मुताबिक अपना पाया भी बदलते हैं। अलग-अलग राशियों में शनि कभी लोहे, तांबे, चांदी तो कभी सोने के पाये पर चलते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि इन दिनों किन राशियों में शनि देव चांदी के पाये चल रहे हैं? मान्यता है कि शनि देव शनि का चांदी का पाया बेहद शुभ फलदायी होता है। जिसे भी शनि के चांदी के पाये मिलते हैं, उनके दिन बदल जाते हैं, सोया भाग्य जाग जाता है। इनके लिए सुख-समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Grah gochar in February: फरवरी में 3 बड़े ग्रह गोचर, एक ग्रह होगा अस्त यहां पढ़ें ग्रह गोचर की पूरी जानकारी

ये भी पढ़ें:Masik Rashifal: मेष राशि वाले बनाएंगे अपनी पहचान, तो तुला राशि को रहना होगा सतर्क, पढ़ें कैसा रहने वाला आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना

यहां जानें राशियों में कैसे तय होता है शनि का पाया?
शनि के गोचर के दौरान जब चंद्रमा शनि से 2, 5 और 9वें भाव में होता है, तो इसे चांदी का पाया कहा जाता है। इसे आप शनि की मौजूदा स्थिति से भी समझ सकते हैं। जैसे- मकर के लिए शनि दूसरे स्थान पर है, तुला से शनि पांचवें स्थान पर हैं, इसी तरह मिथुन मेें शनि नौवें स्थान पर विराजमान हैं। यानी शनि मकर, तुला और मिथुन राशि में चांदी के पाये पर चल रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनि के इस पाये को बहुत ही शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:life style astro tips : सोने के गहने पहन रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, आर्थिक तंगी कर सकती है परेशान

ये भी पढ़ें: अगर आपका जन्म भी फरवरी में हुआ है, तो यहां पढ़ें अपने पर्सनलिटी के राज और किस क्षेत्र में बना सकते हैं कॅरियर

शनि का यह पाया बदल रहा है इन राशियों की किस्मत

मकर राशि
मकर राशि में शनि का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। इससे आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। सेहत के मोर्चे पर सुधार देखने को मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में भी बढ़ोतरी के योग हैं। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से लाभ मिलेगा। अगर इस राशि के लोग नीलम रत्न धारण करें तो यह बेहद शुभ फलदायी होगा। हालांकि किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही नीलम धारण करें।

ये भी पढ़ें: 12 साल बाद गुरु और सूर्य की युति, इन तीन राशियों की बदल रही है किस्मत

ये भी पढ़ें:पैसा और प्यार में से किसी एक को चुनना हो, तो इन राशियों के लोगों पर कर सकते हैं यकीन

तुला
शनि तुला राशि में भी चांदी के पाये चल रहे हैं। तुला राशि से शनि की ढैय्या का प्रभाव भी 17 जनवरी को खत्म हो गया है। ऐसे में इस राशि के लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। डॉक्टर, इंजीनियरिंग और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को इस दौरान अत्यधिक लाभ मिलेगा। संतान से वंचित लोगों की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। वाद-विवाद, गृह क्लेश से छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव खत्म होने का समय है।

मिथुन
मिथुन राशि में भी शनि का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। मिथुन मेें शनि नौवें स्थान पर विराजमान हैं। इसे भाग्य का स्थान समझा जाता है। इस दौरान जो लोग अच्छे कर्म करेंगे, उन्हें शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शनि देव इन्हें मालामाल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर इनकी मेहनत भले ही बढ़ जाएगी, लेकिन इन्हें इसके फल भी मिलेंगे। पिता के साथ आपके रिश्तों में सुधार के योग हैं। पिता का प्रमोशन भी हो सकता है। घर में सुख संपन्नता बढऩे के योग बन रहे हैं।