30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज बुद्धि और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता इस मूलांक वालों को बनाती है सफल उद्योगपति

इस मूलांक के लोगों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 9 Jun 2022, 1:55 PM IST

numerology, astrology, ank jyotish, radix 5, mulank 5 people, lucky number, birth astrology,

तेज बुद्धि और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता इस मूलांक वालों को बनाती है सफल उद्योगपति

Astrology Numerology: आज के समय में न्यूमरोलॉजी अर्थात अंकशास्त्र का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। कहते हैं इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान की जा सकती है। मूलांक जन्म तारीख का जोड़ होता है यानी जिस तारीख को आपका जन्म हुआ है उस तारीख को जोड़कर जो नंबर आएगा वही आपका मूलांक होगा। किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध होता है। जानिए कैसे होते हैं इस मूलांक के लोग?

आकर्षक पर्सनालिटी और गजब का सेंस ऑफ ह्यूमर: इस मूलांक के लोगों की पर्सनालिटी काफी आकर्षक होती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। ये सौम्य, तेज तर्रार, बुद्धिमान, ज्ञानी और चतुर होते हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होती है। ये किसी भी परिस्थिति में अपने आप को तुरंत ही ढाल लेते हैं। इन्हें हमेशा हंसी मजाक करते देखा जा सकता है।

बेहतरीन मनी मैनेजर होते हैं: इनका मनी मैनेजमेंट काफी बेहतरीन होता है। जिस वजह से इन्हें पैसों का नुकसान शायद ही कभी उठाना पड़ता हो। पैसा कब कहां लगाना चाहिए इस बात की इन्हें बखूबी जानकारी होती है। ये पैसा बचाने में भी माहिर माने जाते हैं। ये अच्छे निवेशक भी माने जाते हैं। हिसाब-किताब के ये बिल्कुल पक्के होते हैं। बैंकिंग और निवेश के क्षेत्र में इनकी अच्छी पकड़ होती है।

ये हैं कमजोरियां: ये बेहद गुस्सैल स्वभाव के होते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। ये जब तक शांत रहते हैं तब तक ये बहुत अच्छे से रहते हैं। लेकिन जैसे ही इनका पारा चढ़ना शुरू होता है तो ये कुछ ही देर में अपना आपा खो देते हैं। ये गुस्से में सामने वाले को काफी कुछ उल्टा सीधा कह देते हैं। इन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश रखनी चाहिए।

इस क्षेत्र में बनाते हैं करियर: मूलांक 5 वाले नौकरी से ज्यादा व्यापार में सफलता पाते हैं। ये अच्छे मैनेजर, वकील, जज, पब्लिक रिलेशन अधिकारी, शिक्षाविद, पत्रकार, डॉक्टर, लेखाधिकारी या ज्योतिषी हो सकते हैं। इन लोगों को अर्थशास्त्र और संगीत की भी अच्छी जानकारी होती है।
यह भी पढ़ें: आपके ऊपर प्यार और धन की बरसात कर देंगी वो लड़कियां जिनका नाम इन अक्षर से होता है शुरू