18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / आने वाला हैं सावन का महीना शिव जी की पूजा करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

आने वाला हैं सावन का महीना शिव जी की पूजा करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

आने वाला हैं सावन का महीना शिव जी की पूजा करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:56 PM IST

shiv pooja

आने वाला हैं सावन का महीना शिव जी की पूजा करते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

भगवान शिव जी को सबसे प्रिय सावन का महीना माना जाता हैं, कहा जाता हैं कि सावन के महीने में भोले बाबा की विशेष पूजा अर्चना करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, वैसे तो लोग शिव जी की पूजा उपासना साल भर नियमित करते है, लेकिन विशेषकर सावन के महीने में शंकर जी की उपासना विधि विधान पूर्वक करना अत्यंत लाभकारी माना जाता हैं । लेकिन शिवजी की पूजा करना जितना सरल हैं उतना ही कठिन भी । महादेव ऐसे देव हैं जिनकी सच्ची श्रद्धा, विश्वास के साथ भक्ति की जाये तो वे अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं । शिव जी को खुश करना हैं तो आने वाले सावन के महीने में सच्ची श्रद्धा, विश्वास, समर्पण और ध्यान के साथ करना चाहिए ।

ऐसे करें सावन में शिवजी की पूजा


28 जुलाई 2018 से शुरू हो रहा हैं सावन का महीना, शास्त्रों में उल्लेख आता हैं कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करते हुए पूजा आराधना की जाये तो वे जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं । अगर सावन में कोई व्यक्ति अपने घर में ही भगवान शिव जी की पूजा करना चाहते हैं तो, ध्यान रखें घर में छोटे शिवलिंग ही स्थापित करना चाहिए, बड़े शिवलिंग मंदिरों के लिए शुभ रहते हैं । सावन महीने की पूजा में इन बातों का विशेष ध्यान अवश्य रखें ।

शिवालय में शिव जी की पूजा के नियम

1- शिवालय में पूजा करने से पहले देख लें कि मंदिर परिसर में कहीं गंदगी तो नहीं है, अगर हो तो पहले साफ़-सफाई करें फिर ही पूजन का क्रम करें ।
2- शिव जी के अभिषेक के लिए पैकेट वाले दूध का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए । गाय के कच्चा दूध से ही अभिषेक करना शुभ फलदायी होता हैं ।


3- शिव जी को बिल्व पत्र, दीपक, चंदन का तिलक लगाना चाहिए ।
4- गंगाजल या शुद्ध जल में गंगाजल मिलकार ही जलाभिषेक करना चाहिए ।
5- स्नान किए बिना शिवलिंग को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए ।


6- शिवलिंग पर तुलसी, शंख का जल और हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए ।
7- शिव जी को लाल तिलक कभी भी नहीं लगाना चाहिए ।
8- संभव हो तो सावन के महीने में किसी अति प्राचीन शिवलिंग की पूजा अवश्य करनी चाहिए ।

घर में शिव जी की पूजा के नियम

1- घर में स्थापित छोटे शिवलिंग का रोज जलाभिषेक करना चाहिए ।
2- बिल्व पत्र, दीपक, चंदन का तिलक लगाना चाहिए ।
3- शिवलिंग को खुले स्थान में रखना चाहिए ।
4- शिवलिंग के साथ मां पार्वती, गणेशजी, कार्तिकेय और नंदी बैल की प्रतिमा होनी चाहिए ।


5- स्नान किए बिना शिवलिंग को कभी हाथ नहीं लगाना चाहिए ।
6- शिवलिंग पर तुलसी, शंख का जल और हल्दी नहीं चढ़ाना चाहिए ।
7- शिव जी को लाल तिलक कभी भी नहीं लगाना चाहिए ।
8- घर में किए गए अभिषेक के जल को घर के सदस्यों में प्रसाद रूप में बांट देना चाहिए ।