जानिये किसने बनवाया था मंदिर...
बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण दिवंगत धर्मध्वज शास्त्री ने करवाया था। चूंकि मंदिर से कुछ ही दूरी पर ऐतिहासिक जैतूसाव मठ, दूधाधारी मठ, नागरीदास मठ जैसे प्रसिद्ध मंदिर थे, जहां भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान की प्रतिमाएं थीं, लेकिन प्रथम पूज्य श्रीगणेश का एक भी मंदिर नहीं था, इसलिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बालगंगाधर तिलक के आह्वान का असर हुआ और श्रीगणेश मंदिर की स्थापना की गई।