24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र का वृश्चिक राशि में प्रवेश, दिलायेगा इन तीन राशियों को वाहन सुख

28 अक्टूबर से 21 नवंबर तक सभी राशियों पर शुक्र के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं...

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 28, 2019

शुक्र का वृषभ राशि में प्रवेश, दिलायेगा इस तीन राशियों को वाहन सुख

ज्योतिष के अनुसार शुक्र तुला राशि और वृषभ राशि के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। शुक्र गोचरवश वृश्चिक राशि में प्रवेश 28 अक्टूबर 12 बजकर 4 मिनट पर प्रेवश करने जा रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। शुक्र ग्रह कुंडली में भौतिक सुख-सुविधा का कारक ग्रह माना जाता है।

शुक्र का शुभ होना वैवाहिक जीवन व प्रेम संबंध में सुख व शांति का कारक ग्रह माना जाता है। आइए जानते हैं 28 अक्टूबर से 21 नवंबर तक सभी राशियों पर शुक्र के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं...

शुक्र का गोचर आपकी राशि के 8वें भाव में गोचर करने जा रहा है। शुक्र के गोचर आपके लिये बहुत लाभप्रद रहेगा। करियर के मामले बहुत सुखद रहेंगे और अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

शुक्र का गोचर आपकी राशि के 7वें भाव में गोचर करने जा रहा है। यह गोचर शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बिताने के योग हैं। आपके पार्टनर को इस बदलाव से करियर में लाभ हो सकता है।

शुक्र आपकी राशि के 6ठें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के मामलों में जातकों को लाभ होगा। विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा व अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

शुक्र आपकी राशि के 5वें भाव में गोचर करने जा रहा है। यह गोचर आपके पारिवारिक संबंधों में सुधार लेकर आएगा। इस दौरान घर में कोई नया वाहन आ सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। समय बहुत शुभ रहेगा।

शुक्र आपकी राशि के 4थे भाव में गोचर करने जा रहा है। गोचर के दौरान आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशी बनी रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठाने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ बहार घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

शुक्र आपकी राशि के 3रे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस गोचर काल में आपको भरपूर मान-सम्मान प्राप्त होगा। माता के साथ बेहतर संबंध प्राप्त होंगे और सेहत का भी पूजा लाभ मिलेगा।

शुक्र आपकी राशि के 2रे भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको व्यापार, व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। समय आपके लिये शुभ है। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। इसलिये यह समय आपके लिये बेहद लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको सभी भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा।

शुक्र आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करने जा रहा है। जोकी आपको बहुत सुख पहुंचाने वाला है। इस दौरान आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।

शुक्र आपकी राशि के 11वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा। इसके साथ ही नौकरी में परिवर्तन दिखेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

शुक्र आपकी राशि के 10वें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के कार्यों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में उथल पुथल की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी कठिनाईओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपका ट्रांसफर और प्रमोशन हो सकता है।

शुक्र आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करने जा रहा है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जाने का प्लान बना सकते हैं। शुक्र का यह गोचर छात्रों के लिए बहुत फलदायी रहेगा।