
शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
09 जून (शनिवार) को रात 2:54 बजे शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होने जा रहा है। शुक्र कर्क राशि में में 5 जुलाई (गुरुवार) तक रहेगा। ज्योतिष पंडित गुलशन अग्रवाल के अनुसार शुक्र के इस गोचर का सबसे ज्यादा प्रभाव मिथुन और कर्क राशि पर पड़ेगा, कर्क चंद्र की राशि है। शुक्र चंद्र को शत्रु मानता है। अपने शत्रु की राशि में शुक्र के आने से सभी 12 राशियों पर इस ग्रह का असर बदल जाएगा।
शुक्र को भौतिक सुथ-सुविधाओं का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह का संबंध वैवाहिक जीवन और रोमांटिक जीवन से भी होता है। यदि व्यक्ति की कुंडली में शुक्र की स्थिती शुभ है तो यह बहुत शुभ फल प्रदान करता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों पर कर्क राशि के शुक्र का कैसा असर होने वाला है
मेष: मेष राशि के लिए शुक्र का गोचर चौथे भाव में हो जाएगा। इन लोगों के लिए यह गोचर सामान्य रहेगा। इस राशि को काम के अनुसार फल मिलेगा अर्थात ये लोग जितना काम करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा और नौकरी में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
वृषभ: वृषभ राशि का स्वामी स्वयं शुक्र है और अापकी राशि में यह तीसरे भाव में गोचर होगा, जो कि आपके लिए शुभ रहेगा। इस गोचर से आपको अत्यधिक धन लाभ होगा व भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसी के साथ वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। दोस्तों व प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं।
मिथुन: आपकी राशि में शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेगा। ये स्थिति आपके लिए सामान्य रहेगी। यह गोचर आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ है। परिवार में आनंद के अवसर प्राप्त होंगे। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। जमीन-जायदाद से मुनाफा होने की भी संभावना है।
कर्क: शुक्र का गोचर आपकी राशि में होने जा रहा है, ये बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान शुक्र की दृष्टि आप पर बनी रहेगी। अत: भौतिक सुख का भरपूर लाभ उठाएंगे।
सिंह: आपकी राशि में शुक्र का गोचर बारहवें भाव में रहेगा। इस दौरान खर्चों में वृद्धि और विदेश यात्रा की संभावना बनी हुई है। शुक्र के प्रभाव के कारण लग्जरी चीजों को पाने के लिए लालसा बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
कन्या: शुक्र का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होगा। आप अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करेंगे, आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और इच्छा की पूर्ति होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।
तुला: इस राशि का स्वामी है शुक्र। कर्क राशि का शुक्र आपके लिए लाभ के अवसर बढ़ा सकता है। नौकरी और व्यापार में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
वृश्चिक: आपकी राशि में शुक्र का गोचर नवमं भाव में होगा। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आगे समय ठीक हो जाएगा। कर्क राशि का शुक्र आपके लिए सामान्य रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
धनु: राशि स्वामी गुरु और शुक्र, एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं। कर्क राशि का शुक्र आपके लिए अशुभ रहने वाला है। छोटी-छोटी परेशानियां आती रहेंगी, समझदारी से काम लेंगे तो सफल हो सकते हैं।
मकर: इस राशि का स्वामी शनि है। शनि और शुक्र मित्र ग्रह हैं। कर्क राशि के शुक्र की वजह से आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराने समय से आ रही बाधाएं खत्म हो सकती हैं।
कुंभ: शुक्र राशि के जातकों के लिए यह गोचर छठवें भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी और इसी के साथ विवाद की स्थिती भी बन रही सकती है, बेवजह के विवाद से बचें। राशि स्वामी शनि और शुक्र की मित्रता के कारण नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।
मीन: आपके लिए शुक्र की ये स्थिति फायदेमंद रहने वाली है। शुक्र का यह गोचर आपकी राशि के पांचवें भाव में होगा। कमाई के साधन बढ़ेंगे, यह गोचर आपके जीवन में रोमांस और प्रेम की सौगात लेकर आ रहा है। इससे आपके आपसी संबंधों में नजदीकियां आएगी।
Published on:
09 Jun 2018 03:42 pm
