ज्योतिष में शुक्र को स्त्री ग्रह माना जाता है। ये वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह होता है। शुक्र को भौतिक सुख और भोग विलास का भी कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र की ही स्थिति तय करती है कि बिजनेस में किसकी किस्मत चमकेगी और किसकी नहीं। ये मीन राशि में उच्च का होता है तो कन्या राशि में नीच का हो जाता है। 27 अप्रैल को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन्हें सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त होगा।