शुक्र को रोमांस, शक्ति, प्रेम, सौंदर्य, सांसारिक सुखों, विवाह इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। यदि कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति को सारी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत नहीं होता है उसे धन की प्राप्ति में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शुक्र वृषभ और तुला राशियों का स्वामी ग्रह है। मीन इसकी उच्च राशि है तो कन्या नीच। शुक्र 27 फरवरी दिन रविवार को सुबह 10 बजे के करीब मकर राशि में प्रवेश करेगा। जानिए इस राशि गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।