12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में पकड़ा गया तस्कर

सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई

ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में बेचने आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। आरोपी के मोबाइल में कई लोकल गांजा तस्करों के नंबर मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन के केनाल रोड में संदिग्ध युवक द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद सिविल लाइन थाने की सिविल टीम ने उसकी घेराबंदी की। राजातालाब के रानीसती चौक पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजनांदगांव के रामनगर निवासी दिनेश खंदाड़े बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 505 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ​खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास मिले मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर हैं। ये सभी लोकल तस्करों के नंबर होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने में एएसआई लक्ष्मी साहू, एएसआई गेंदू नवरंग, प्रधान आरक्षक मेला राम प्रधान, आरक्षक केशव यदु, गुलशन शाहू का विशेष योगदान रहा।