हो सकता है कालसर्प दोष: यदि सपने में सांप पीछा करता, पानी में तैरता या फिर हाथ-पैरों में लिपटा दिखाई दे तो हो सकता है कि आप कालसर्प दोष से पीड़ित हों। ऐसे में आपको अपनी कुंडली दिखवा लेनी चाहिए। इसी के साथ यदि सांप के लगातार सपने आ रहे हैं और सपने में आपको सांप डंस रहा हो या सपने में आप सांपों की लड़ाई देखते हैं तो इस प्रकार के सपने भी कालसर्प होने का संकेत देते हैं।