South Africa vs Bangladesh 2nd Test: साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सेंचुरियन में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पारी और 219 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया था।