परिवार का साथ नहीं मिलने के बावजूद भी उन्होंने अपनी तीन बच्चियों का पालन-पोषण किया। उन्होंने कई छोटे-मोटे काम किये। जैसे किसी के घर में काम करना, शादी-ब्याह या किसी और आयोजन में काम करना। इस परिस्थिति में होने के बावजूद उन्होंने सपना देखना नहीं छोड़ा। अपने बच्चों और अपने उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर काम करती रहीं और आगे बढ़ना जारी रखा।