14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

surya grahan 2019: सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत

सूर्य ग्रहण खत्म होते ही करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की किल्लत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 4 Jan 2019, 2:04 PM IST

surya grahan 2019

6 जनवरी रविवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। हालांकि यह आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार शाम 5:04 बजे से रात के 9:18 बजे तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 14 मिनट तक रहेगी। पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई दे या नहीं लेकिन इसका प्रभाव राशियों पर जरुर देखने को मिलता है। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहणकाल में गंगा स्नान से सौ अश्वमेघ यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। इसके आलावा ग्रहणकाल के दौरान जाप करने से भी बहुत अच्छा होता है। किंतु कुछ काम ऐसे भी हैं जो जो की ग्रहण खत्म होने के बाद किए जाते हैं और इन उपायों को करके आपकी हमेशा की पैसों की तंगी दूर हो जाएगी। शास्त्रों में ग्रहण के बाद दान-पूण्य के अलावा भी कई कार्य हैं जो की आपको मालामाल बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय....

1. शास्त्रों के अनुसार ग्रहण काल खत्म होने का बाद सबसे पहले स्नान कर शारीरिक शुद्धि करनी चाहिए। स्नान कर साफ वस्त्र धारण करना चाहिए।

2. घर के मंदिर में विराजमान भगवान को ग्रहण खत्म होने के बाद नए वस्त्र पहनाना चाहिए।

3. पंडित रमाकांत मिश्रा जी बताते हैं की मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इंद्रदेव की पूजा करना चाहिए। इससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहता है इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास दीपक जरूर जलाना चाहिए।

4. ग्रहण खत्म होने के बाद भगवान के दर्शन करना भी बहुत फलदायक होता है। व्यक्ति को घर के पास मौजूद किसी भी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

5. शारीरिक शुद्धि के बाद मानसिक शांति के लिए भी ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

6. ग्रहण खत्म होने के बाद दान करने का भी अपना एक खास महत्व होता है। ग्रहण खत्म होते ही जितना संभव हो दान जरूर करना चाहिए।

7. ग्रहणकाल खत्म होने के बाद गाय को रोटी खिलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-संपदा की कमी नहीं होती है।