हिंदू धर्म में ग्रहों के राजा सूर्य की पूजा सूर्य देव के रूप में की जाती है। व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए इस ग्रह में होने वाला छोटे से छाटा बदलाव भी काफी मायने रखता है। सूर्य ने 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और 6 जुलाई तक सूर्य देव इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का हर राशि के लोगों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन यहां आप जानेंगे कि ये नक्षत्र गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है।