14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के Birth Sign उन्हें बनाते हैं पावरफुल कपल, बेहद दिलचस्प होता है इन राशियों का मैच

Zodiac Sign Compatibility: खास बात ये है कि इन दोनों ही राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन राशियों के जातकों का आपस में ताममेल काफी अच्छा माना जाता है।

2 min read
Google source verification
malaika arora, ek villain returns, arjun kapoor break up with malaika, malaika arora and arjun kapoor age diffrence, bollywood, love story, kanya rashi, virgo sign, mithun rashi, gemini zodiac, zodiac love compatibility,

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के Birth Sign उन्हें बनाते हैं पावरफुल कपल

मलाइका अरोड़ा (Malaika arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बी टाउन के पावर कपल माने जाते हैं। ये अक्सर अपने प्यार का खुलकर इजहार करते नजर आते हैं। इनके बीच की कंपेटिबिलिटी काफी शानदार दिखाई देती है। अगर ज्योतिष के नजरिए से देखें तो इनकी राशियां इन्हें पावरफुल कपल बनाती हैं। मलाइका मिथुन राशि की जातक हैं तो अर्जुन कन्या राशि के हैं। खास बात ये है कि इन दोनों ही राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन राशियों के जातकों का आपस में ताममेल काफी अच्छा माना जाता है।

मिथुन और कन्या राशि वाले एक-दूसरे की करते हैं खूब तारीफ: मिथुन और कन्या राशि के लोग आपस में काफी शानदार रिश्ता साझा करते हैं। वे दोनों एक-दूसरे से सीखने और एक-दूसरे की सराहना करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनका बौद्धिक स्तर काफी मैच करता है। लेकिन, मिथुन राशि के लोगों को स्वतंत्रता और भीड़ अच्छी लगती है जबकि कन्या राशि के लोग सीमित लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं।

मिथुन-कन्या राशि वालों की पर्सनालिटी: मलाइका अरोड़ा की राशि मिथुन उनके घुमक्कड़ स्वभाव को दर्शाती है। मिथुन राशि के लोग अपने आसपास के लोगों को आकर्षित करते हैं। ये अपना रास्ता खुद बुनते हैं। चाहे बात करियर की हो या लव लाइफ की। इन्हें अपने जीवन में परिवर्तन बहुत पसंद होता है। वहीं कन्या राशि (अर्जुन कपूर की राशि) के लोगों के पास अक्सर अचूक निर्णय लेने और सोचने का एक सटीक विश्लेषणात्मक तरीका होता है। ये अपने जीवन की जिम्मेदारियों को भलीभांति जानते हैं। वे चीजों को खुले में रखना बेहतर समझते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातकों के बीच एक गंभीरता होती है। ये दोनों एक गर्मजोश और काफ़ी अनुकूल रिश्ता साझा करते हैं। आपस में एक-दूसरे के प्रति शांत और कोमल स्नेह होने के कारण इनके रिश्ते में कभी तनाव पैदा नहीं होता है।

मिथुन-कन्या लव कंपेटेबिलिटी: इन दोनों राशियों के लोगों को बातचीत के लिए किसी टॉपिक की जरूरत नहीं होती। वे देर तक साथ में बातें कर सकते हैं। दोनों जानते हैं कि रिश्तों को बनाए रखने के लिए एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं।
इन दोनों राशियों के लोगों के बीच एक अच्छी बात ये है कि वे एक-दूसरे पर विश्वास करते हैं। जब भी कोई मुसीबत में होता है तो एक-दूसरे का भरपूर साथ भी देते हैं।
यह भी पढ़ें: 37 सालों बाद मंगल-राहु की अद्भुत युति, 10 अगस्त तक का समय इन राशियों के लिए भारी