CG News: गरियाबंद जिले में एक सरकारी गाड़ी ऐसी भी चली जो पेट्रोल-डीजल, दोनों पीती थी। 5 साल में इसके नाम पर 25 लाख रुपए का बिल फट गया। जिले में विभाग को एक बार में जितना बजट नहीं मिलता, उससे ज्यादा एक गाड़ी के तेल पर खर्च हो गया। भनक लगते ही अफसरों के कान खड़े हुए। राजधानी से जांच के लिए टीम भेजी गई। रिपोर्ट में गड़बड़ी का खुलासा होते ही कलेक्टर बीएस उइके ने सीएमएचओ दफ्तर में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 विजेंद्र ध्रुव को सस्पेंड कर दिया है।