4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सजधज कर विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे दूल्हे, जांगिड़ ब्राह्मण समाज के सात जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

बगरू

•

image

Ramakant Dadhich

•

Updated: 18 Apr 2024, 6:06 PM IST

samuhik vivah

पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन

नरैना . पांच दिवसीय जांगिड़ ब्राह्मण समाज के धार्मिक आयोजन में बुधवार को आजाद चौक स्थित नवनिर्मित विश्वकर्मा मंदिर से जांगिड़ समाज के 7 दूल्हों की निकासी मुय मार्गों से निकाली। इस अवसर पर जांगिड़ ब्राह्मण विवाह समिति के अध्यक्ष मूलचंद पेडवाल ने बताया कि बुधवार को 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। बुधवार को वर वधू आगमन, शोभायात्रा निकासी, गणेश व विश्वकर्मा पूजन, ध्वजारोहण, तोरण, वरमाला, परिग्रहण संस्कार, भामाशाह समान समारोह, सामूहिक प्रसादी, आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर गोपाल लाल आसल्या ममाना, भंवरलाल कासलीवाल मंडपी, सत्यनारायण रोडवाल पिगुण, रिंकू पेडवाल नरैना, भंवरलाल जायसवाल हवसपुरा, रमेश चंद्र कासलीवाल मंडपी, बद्रीप्रसाद सीलक चैनपुरा, रामस्वरूप आमेरिया गहलोता, रूपनारायण हर्षवाल नरैना, कैलाश चंद अटकोलिया, राजेश सुलानिया नरैना, बनवारी लाल बरड़वा, जगदीश अटकोलिया, राजेंद्र अटकोलिया मौजूद रहे।