10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, घर में दौड़ा करंट, एक बालिका की मौत, 6 बालक-बालिकाएं झुलसे

करौली. जिले के सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत बूकना गांव में गुरुवार तड़के हाई टेंशन लाइन टूटकर गिरने से 7 बालक-बालिकाएं करंट की चपेट में आकर झुलस गए, जिनमें एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को करौली और गंगापुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। दो बालिकाओं को गंभीर अवस्था में करौली […]

less than 1 minute read
Google source verification

करौली. जिले के सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत बूकना गांव में गुरुवार तड़के हाई टेंशन लाइन टूटकर गिरने से 7 बालक-बालिकाएं करंट की चपेट में आकर झुलस गए, जिनमें एक बालिका की मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को करौली और गंगापुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। दो बालिकाओं को गंभीर अवस्था में करौली से जयपुर रेफर कर दिया। मृतक बालिका का सपोटरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मोनिका पुत्री जितेंद्र महावर (9), संध्या पुत्री राजेंद्र (7), सोनम पुत्री जितेंद्र 12, आयुष पुत्र जितेंद्र 6, अन्नू पुत्री राजेंद्र 7 , प्रिया महावर पुत्री जितेंद्र 16 और नैतिक बूकना गांव स्थित अपने घर के फर्श पर सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे अचानक हाई टेंशन लाइन का तार टूट कर सिंगल फेस ट्रांसफार्मर के अर्थ वायर पर आ गिरा। अर्थ वायर से घर में करंट दौड़ गया। करंट फैलने से घर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे नींद में उठे तो दीवार, कूलर तथा अन्य उपकरणों में आ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से झुलस गए। बालकों को झुलसी अवस्था में उपचार के लिए सपोटरा अस्पताल लाया गया। जहां प्रिया महावर को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर करौली से विद्युत निगम के एसई जौहरी लाल मीणा, सहायक अभियंता हिम्मत सिंह प्रतिहार, कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार मीणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।