10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 4 राशियों के लिए ‘राजयोग’ लेकर आ रहा है अगस्त महीना, धन-धान्य में वृद्धि के मिलेंगे ढेरों अवसर

जानिए इन ग्रहों के गोचर का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और अगस्त महीना शानदार रहेगा।

less than 1 minute read
Google source verification
horoscope, rashifal, august horoscope 2022, august rashifal 2022, august 2022, अगस्त राशिफल 2022,

इन 4 राशियों के लिए 'राजयोग' लेकर आ रहा है अगस्त महीना, धन-धान्य में वृद्धि के मिलेंगे ढेरों अवसर

August Horoscope 2022: अगस्त महीने की शुरुआत बुध के राशि परिवर्तन के साथ हो रही है। 1 अगस्त को बुध अपने मित्र ग्रह की राशि सूर्य में प्रवेश करेगा। जहां ये 21 अगस्त तक विराजमान रहेगा। इसके कुछ दिन बाद 7 अगस्त को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 10 अगस्त को मंगल वृषभ में तो 17 अगस्त को सूर्य देव सिंह राशि में गोचर शुरू कर देंगे। जानिए इन ग्रहों के गोचर का किन राशि वालों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और अगस्त महीना शानदार रहेगा।

सिंह राशि: अगस्त का महीना इस राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी। आर्थिक जीवन सुखद रहेगा। गुप्त स्त्रोत से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि: व्यापार और नौकरी के लिहाज से अगस्त महीना आपके लिए शानदार रहेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें भी सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। शिक्षा के लिहाज से भी समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। अच्छा लाभ अर्जित करने में आप कामयाब रहेंगे।

धनु राशि: आपके करियर के लिहाज से भी ये महीना शानदार रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार हैं। पदोन्नति मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि: इस राशि वालों को कड़ी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। करियर के लिहाज से ये महीना शानदार रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में प्यार और स्नेह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। धन संचित करने में आप सफल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: फेंगशुई बिल्ली घर में रखने के हैं ढेरों लाभ, इस रंग की बिल्ली आर्थिक स्थिति में लाती है सुधार