8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश थमी, पांच डिग्री चढ़ा पारा

भीलवाड़ा. मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार शनिवार को कमजोर पड़ी। शहर में दिनभर आसमान साफ रहा और उमस व धूप ने परेशान किया। पारा एक दिन में पांच डिग्री चढ़ गया। शहर में अधिकतम तापमान 33.4 तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से उमस ने पसीने से तरबतर रखा। सुबह से शाम तक बारिश का इंतजार रहा। लेकिन बूंद तक नहीं गिरी। जिले का यहीं हाल रहा।

धमाकेदार बारिश का लोगों को इंतजार है। अब तक जिले में औसत की 15.84 प्रतिशत बारिश हुई है। बांध-तालाब खाली पड़े है। ऊपरमाल क्षेत्र बिजौलियां और मांडलगढ़ में भी मानसून रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। जिले में बरसात का औसत 601 मिलीमीटर है। इसके मुकाबले अब तक महज 79 मिलीमीटर ही बरसात हो पाई है।

पांच दिन में पारा हाल

तारीख अधिकतम न्यूनतम

2 जुलाई 34.5 26.4

3 जुलाई 36.5 26.2

4 जुलाई 33.5 27.6

5 जुलाई 28.8 25.4

6 जुलाई 33.4 25

(पारा डिग्री सेल्सियस में)