
केतु का तुला राशि में गोचर इन 4 राशि वालों के लिए किसी 'राजयोग' से नहीं होगा कम
Ketu Rashi Parivartan 2022: राहु की तरह ही केतु का भी अपना कोई भौतिक अस्तित्व नहीं होता है। केतु आध्यात्म, वैराग्य, मोक्ष, तांत्रिक आदि चीजों का कारक ग्रह भी होता है। ये व्यक्ति के अंदर भ्रम की स्थिति पैदा करता है। ये जरूरी नहीं कि ये ग्रह हमेशा अशुभ परिणाम ही दे। अगर केतु कुंडली की शुभ स्थिति में स्थित है तो ये शुभ परिणाम ही देगा वहीं अगर अशुभ स्थिति में है तो इससे अशुभ परिणाम ही प्राप्त होंगे। राहु के साथ ही केतु भी 12 अप्रैल को राशि बदल रहा है। इस दौरान ये ग्रह शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेगा। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत।
वृषभ राशि: इस दौरान आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। किसी रोग से छुटकारा भी दिला सकता है। किसी काम में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। न्यायालय में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको जीत हासिल हो सकती है। आपको इस गोचर के दौरान करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।
धनु राशि: इस दौरान आप उच्चाधिकारी और उच्च पदस्थ लोगों से मुलाक़ात कर सकते हैं जिनसें आपको अच्छा लाभ भी प्राप्त हो सकता है। इस समय के दौरान आपको लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे मौके मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक पहले से अच्छी होगी। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि: इस दौरान आप एक से अधिक स्रोतों से कमाई कर सकते हैं। इस गोचर के दौरान आपको आपके प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर आप कमान हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े निवेश की बजाय छोटे मोटे निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Rahu Transit 2022: 12 अप्रैल से बदल जाएगी इन राशि वालों की तकदीर, राहु बना रहा है धन प्राप्ति के योग
Updated on:
11 Apr 2022, 4:58 PM IST
Published on:
11 Apr 2022, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.