शनि ढैय्या का नाम सुनते ही लोगों के मन में एक अलग सा भय उत्पन्न हो जाता है। क्योंकि शनि अपनी इस दशा में व्यक्ति को उसके कर्मों का अच्छा या बुरा फल देते हैं। जिस व्यक्ति के कर्म खराब हैं साथ ही उसकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है उसे शनि ढैय्या के दौरान खूब परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। वहीं जिनके कर्म अच्छे हैं और शनि भी मजबूत हैं उनके लिए ये समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होता। आज यहां हम उन दो राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जल्द ही शनि ढैय्या शुरू होने वाली है।