अंक 2, 5, 7
2, 5 तथा 7 अंक वालों को सदैव सोमवार, बुधवार, शनिवार तथा रविवार को यात्रा करनी चाहिए। उन्हें अपने साथ काला, लाल, ब्राउन या हरे रंग का बैग या सूटकेस ले जाना चाहिए। घर से निकलते समय दही व मिश्री खाकर जाना चाहिए। दोपहर के बाद घर से निकलना ज्यादा लाभदायक रहेगा। शिवमंदिर में इमरती या गणेश मंदिर में लड्डू चढ़ाकर जाएं। पूर्ण स्वार्थसिद्धि होगी। सदैव जाते समय अपने घर के मंदिर में पांच अगरबत्ती करें। उत्तर व पूर्व दिशा में यात्रा करना लाभदायक रहेगा। यात्रा पर जाने से पूर्व अपने घर में मंदिर में पांच रुपए का सिक्का रखें। जब भी यात्रा से वापस लौटे तो उसका प्रसाद चढावें। अपने साथ हरे रंग का तौलिया या रूमाल सदैव लेकर जाएं। जाते समय चप्पल, सैंडल पहने तो ज्यादा अच्छा रहेगा।