5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूर्य के मीन में जाने से ये होगा बढ़ा बदलाव, जानिये क्या कहती है भारत की कुंडली

Surya Rashi Parivartan Effects on INDIA : 14 मार्च 2021, रविवार - सूर्य देव का मीन राशि में प्रवेश...

3 min read
Google source verification
Transit of Surya in Meen Gives Big Effects to INDIA / Transit of Surya in Meen Gives Big Effects to INDIA

Transit of Surya in Pisces Gives Big Effects to INDIA / Transit of Surya in Meen Gives Big Effects to INDIA

इस आने वाले रविवार यानि 14 मार्च 2021 को मीन संक्रांति पड़ रही है। जिसके चलते इस दिन शाम 05 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव अपने मित्र बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का ये परिवर्तन एक ओर जहां हर राशि को प्रभावित करेंगे, वहीं इसका सीधा असर देश के मुद्रा भंडार, वित्त से लेकर साख तक में पड़ता दिख रहा है।

सूर्य के इस परिवर्तन के संबंध में ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि ये समय जहां देश के लिए कुछ सम्मान बढ़ाने वाला हो सकता है, वहीं इस समय वित्त की स्थिति कुछ हिचकोले भी खा सकती है। दरअसल सूर्य के मीन में जाने को यदि भारत की जन्मकुंडली के आधार पर देखें तो ये परिवर्तन ग्याहरवें यानि आय भाव में होता दिख रहा है।

इसमें खास बात ये है कि सूर्य के संबंध में माना जाता है कि वो जहां भी जाता है उस स्थान को जला देता है, ऐसे में आय का स्थान कुछ कारणोंवश दिक्कतों में थोड़ा बहुत आता दिख रहा है।

MUST READ : Meen Sankranti - सूर्य राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

बृहस्पति दुष्प्रभावों को कम करने में सक्षम

लेकिन मीन राशि पर बृहस्पति का स्वामित्व है जो सूर्य के मित्र हैं। ऐसे में बृहस्पति की स्थिति भाग्य भाव मे होने के कारण वह सूर्य के दुष्प्रभावों को कम करने में सक्षम दिख रहा है। वहीं गुरु यानि बृहस्पति कह दृष्टि के चलते कई क्षेत्रों में इस समय भारत के दबदबे में भी इजाफे के संकेत मिल रहे हैं।

दरअसल गुरु अभी मकर राशि में मौजूद हैं, जो भारत की जन्मकुंडली में भाग्य का भाव है। वहीं 6 अप्रैल, मंगलवार के दिन शाम 6:01 पर गुरु गोचर करते हुए मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जो देश की कुंडली के हिसाब से कर्म का भाव है। ऐसे में सूर्य व गुरु की दिशा व दशा भारत को कई तरह से मजबूती प्रदान करती दिख रही है।

भारत की विश्वसनीयता

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार गुरु की स्थिति के चलते जहां सूर्य के शुभ प्रभाव सामने आएंगे। वहीं सूर्य की गति इस समय भारत को कुछ ऐसे नए अविष्कारों की ओर प्रेरित करती दिख रही है, जो दुनिया में भारत की विश्वसनीयता को बढ़ाने के साथ ही एक नए क्षेत्र में भारत को स्थापित करेंगे।

इस दौरान सेना के हथियारों को लेकर भारत को विश्व स्तर पर नई पहचान मिलती भी दिख रही है। इस समय भाग्य लगातार भारत का साथ देता दिख रहा है। लेकिन फायनेंशियल यानि आय की स्थिति में कुछ परेशानी देखने को मिल सकती है।

भारत का फोकस

देश अपना इस समय पैसा नई इजादों में लगाता दिख रहा है, लेकिन इस समय किसी पूराने मामले के चलते भारत को वित्तीय हानि के संकेत भी हैं। इस समय भारत का अपने फोकस से जरा भी हटना घातक सिद्ध होगा। इस दौरान आस पड़ोस के देशों से तनाव के अलावा देश के आत्मबल में वृद्धि की संभावना है।

रोग से बचने के लिए सावधानियां

इस समय सरकारी नौकरियां भी निकलने के संकेत ग्रह देते दिख रहे हैं। वहीं इस समय देश की जनता को रोग से बचने के लिए सावधानियां रखनी होंगी। कुल मिलाकर इस दौरान अर्थिक व कुछ क्षेत्रों में सूर्य का यह परिवर्तन कुछ परेशानियां लाने वाला रह सकता है, लेकिन यह खराब स्थितियां लंबे समय तक नहीं रहेंगी।