26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस दिशा में रखें तुलसी का पौधा, हर शाम जरुर करें ये काम, प्रसन्न होंगी महालक्ष्मी

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा वास्तुदोषों को खत्म कर देता है

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 21, 2019

वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा वास्तुदोषों को खत्म कर देता है

तुलसी का पौधा लगभग हर घर में रहता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बहुत शुभ भी होता है। माना जाता है की तुलसी में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके अलावा भी घर में तुलसी का होना बहुत हितकारी होता है। कार्तिक मास में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व माना जाता है और इसमें प्रतिदिन दीपक लगाकर पूजा की जाती है।

पढ़ें ये खबर- दिवाली की रात यदि दिख जाए ये चीजें, तो समझो रातों रात चमकने वाला है आपका भाग्य

तुलसी का पौधा आपके जीवन में आपके द्वारा की जाने वाली हर चीज के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी घर में तुलसी का पौधा लगाएं तब वास्तु अनुसार ये टिप्स जरुर अपनाएं।

- वास्तु के अनुसार तुलसी हमेशा बालकनी या खिड़की की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा आप घर के आंगन में आगे या पीछे की तरफ भी लगा सकते हैं।

- तुलसी का पौधा रखते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें की तुलसी एक महिला पौधा है। इसलिये इसे हमेशा फूलों के पौधों को पेड़ के करीब रखा जा सकता है। कैक्टस और कांटेदार पौधों के पास कभी तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।

पढ़ें ये खबर- पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के अलावा करें ये 6 काम, मिलेगी सुख-समृद्धि और धन

- शाम के समय तुलसी के पौधे में दिपक जरूर लगाएं। कहा जाता है की हर दिन दिया-बत्ती के समय तुलसी में दीपक लगाते हैं उनपर हमेशा महालक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

- वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा वास्तुदोषों को खत्म कर देता है। इसलिये तुलसी का पौधा आप उस जगह जरुर रखें जहां वास्तु त्रुटि हो।

- इसे ऐसी जगह पर लगाया जाना चाहिए। जो बहुत साफ और स्वच्छ होना चाहिए और नियमित रूप से बनाए रखा जाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पौधे के भीतर और आसपास बाहरी धूल का अस्तित्व इसके अच्छे प्रभावों को कम कर सकता है।