इन राशियों के लोग बिना ज्योतिषीय सलाह के न धारण करें अंगूठी: मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को कछुए के आकार की अंगूठी बिना ज्योतिषीय सलाह के धारण नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि अगर इन राशियों के लोग बिना किसी सलाह के कछुआ अंगूठी पहनेंगे तो ग्रह दोष के शिकार हो जाएंगे। जिससे इन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।