लोना चमारी शाबर मंत्र को किसी भी अमास्या की मध्य रात्रि, नवरात्रि, महाशिवरात्रि या दीपवाली की रात्रि में 1008 बार जपने से सिद्ध हो जाता हैं । साधना करने के लिए अपने गुरु की तस्वीर या गुरु गोरखनाथ की तस्वीर लाल रंग के कपड़े पर आसन बनाकर रखे । गुरु पूजन के बाद पत्तल पर लड्डू, एक मीठा पान, दो लौंग, दो इलाइची छोटी और सात प्रकार की मिठाई अपने सामने रखें, जप शुरू करने से पहले रक्षा मंत्र द्वारा अपने चारों तरफ एक सुरक्षा कवच बना लें । जप पूरा होने के बाद अगले दिन किसी सुनसान स्थान पर जाकर सभी सामग्री को फेंक दें, और बिना पिछे मुड़कर देखे वापस आ जायें ।