
वास्तु शास्त्र: इन 7 उपायों को करने से नहीं होती कभी पैसों की किल्लत
Vastu Upay: कौन व्यक्ति नहीं चाहता कि उसका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहे। जिसके लिए हर कोई दिन-रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार जब मेहनत का पूर्ण फल नहीं मिल पाता तो हम परेशान हो जाते हैं। घर परिवार में वास्तु दोष होने पर किस्मत का साथ नहीं मिलता। जिससे तरक्की के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं। आज यहां हम वास्तु के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं।
-वास्तु शास्त्र अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां दूर होने की मान्यता है।
-करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो घर की उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को जितना हो सके साफ रखें। इस जगह पर सफेद रंग का क्रिस्टल रखें इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन लाभ के मार्ग खुलते हैं।
-सुख-समृद्धि के कारक ग्रह बृहस्पति को मजबूत करने के लिए पोंछे के पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर लगाएं। माना जाता है ऐसा करने से कारोबार में तरक्की होने लगेगी।
-उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसलिए इस दिशा में तिजोरी को इस तरह से रखें कि उसकी अलमारी का दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा की तरफ ही खुलें। इससे धन वृद्धि के आसार रहते हैं।
-वास्तुशास्त्र के अनुसार क्रासुला का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। मान्यता है इस पौधे को रखने से घर में धन में वृद्धि होती है। इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाएं।
-घर के मुख्य द्वार पर बंदनवार बांधने की परंपरा रही है। मान्यता है बंदनवार से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो घर के सामने बंदनवार जरूर लगाएं। वास्तु अनुसार ऐसा करने से घर में सकारात्मक बदलाव नजर आने लगेंगे। ध्यान रहे कि बंदनवार हमेशा आम या अशोक के पत्तों की होनी चाहिए।
-वास्तु अनुसार घर के मुख्य द्वार पर सूर्य यंत्र लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर परिवार में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: शनि कुंभ राशि में होंगे वक्री: जानें किन राशि वालों की लगेगी लॉटरी तो किन्हें होगा कष्ट?
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
31 May 2022 01:31 pm
