30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाहन पंजीकरण गड़बड़ी मामला: सिटीएम व टोहाना तहसीलदार के रीडर सस्पेंड

रोहतक

•

image

Deependra Singh

•

Updated: 22 Nov 2024, 6:02 PM IST

-डीसी ने जारी किए आदेश
फतेहाबाद. फतेहाबाद में वाहन पंजीकरण के पुराने मामले में गड़बड़ी के आरोप में शुक्रवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने सिटीएम फतेहाबाद व टोहाना तहसीलदार के रीडरों को सस्पेंड कर दिया है। दोनों ही पहले वाहन पंंजीकरण शाखा में तैनात थे। उपायुक्त कार्यालय की ओर से इस संबंध में दो लिखित आदेश जारी किए गए हैं। सस्पेंशन के दौरान दोनों का मुख्यालय फतेहाबाद डीसी कार्यालय रहेगा।
इस मामले में वर्ष 2022 में हिसार के राजीव सरदाना की शिकायत पर मामला भी दर्ज हुआ था और जांच चल रही है। शुक्रवार को उपायुक्त मनदीप कौर ने तहसीलदार टोहाना के रीडर ओमप्रकाश सिहाग व सिटीएम फतेहाबाद के रीडर राजेश खटक को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पर हरियाणा सिविल सर्विस (पुनीशमेंट एक्ट एंड अपील) रूल 2016 के अंतगर्त कार्रवाई की गई है।
सस्पेंशन अवधि के दौरान दोनों का हेड क्वार्टर फतेहाबाद डीसी कार्यालय रहेगा और दोनों को रोजाना हाजिरी लगानी होगी। बताया जा रहा है कि पहले दोनों वाहन पंजीकरण कार्यालय में नियुक्त थे, तब वाहन पंजीकरण को लेकर गड़बड़ी सामने आई थी, जिसमें काफी संख्या में पुराने वाहनों की गलत तरीके से नए मॉडल दर्शा कर पंजीकरण किया गया था। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हुई थी इसी मामले को लेकर दोनों पर गाज गिरी है। उपायुक्त मनदीप कौर का कहना है कि वाहन पंजीकरण को लेकर गड़बड़ी सामने आई थी। इसी मामले में कार्रवाई की गई है।