
धन और वैभव का कारक शुक्र ग्रह 3 राशि वालों के लिए बना रहा 'राजयोग', देखें क्या आप भी है इनमें शामिल
Shukra Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, धन, संपत्ति, और सुख का कारक ग्रह माना जाता है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को जीवन में सुख, प्रेम और धन के मामलों में कामयाबी दिलाती है। इस ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति जीवन में अच्छी धन-दौलत और बैंक बैलेंस प्राप्त करता है। 23 मई को ये ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में शुक्र का प्रवेश जानिए किन राशि वालों की चमकाएगा किस्मत।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपना काम खोलने की सोच सकते हैं। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। करियर के लिहाज से भी ये अवधि अनुकूल साबित होगी।
धनु राशि: इस राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। विदेश यात्रा का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगा। आपको अपने प्रयासों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। यदि कोई कर्ज ले रखा है तो उसका भूगतान आप कर सकते हैं।
मकर राशि: ये समय संपत्ति या प्रॉपर्टी खरीदने के मामले में अनुकूल साबित होगा। नौकरी में स्थिरता आएगी। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर भी मिलेंगे। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि वालों का गजब का होता है सेंस ऑफ ह्यूमर, बातचीत के तरीके से ये किसी को भी कर देते हैं मंत्रमुग्ध
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Updated on:
18 May 2022, 12:56 PM IST
Published on:
18 May 2022, 12:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.