28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर राहु देता है मानसिक और शारीरिक परेशानियां, जानें इसे मजबूत करने के उपाय

हिंदू ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि में ये उच्च का होता है और धनु राशि में नीच का होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 Aug 2022, 2:10 PM IST

Astrology, rahu ke upay, rahu remedies, astro tips, rahu astro tips,

कमजोर राहु देता है मानसिक और शारीरिक परेशानियां, जानें इसे मजबूत करने के उपाय

Rahu Ke Upay: राहु ग्रह को नष्टकारी ग्रह माना जाता है। लेकिन ऐसा नहीं कि ये हमेशा बुरे परिणाम ही देता है। अगर कुंडली में इसकी स्थिति मजबूत है तो ये अच्छे परिणाम भी देता है। वर्तमान में राहु मेष राशि में गोचर कर रहा है जहां ये 2023 तक विराजमान रहेगा। हिंदू ज्योतिष में राहु को पापी ग्रह माना जाता है। मिथुन राशि में ये उच्च का होता है और धनु राशि में नीच का होता है। मनुष्य के मस्तिष्क में राहु अच्छे-बुरे विचारों को जन्म देता है। जानिए राहु को मजबूत करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में क्या उपाय बताए जाते हैं।

राहु को मजबूत करने के उपाय:
-चांदी का सिक्का हमेशा अपने पास रखें।
-गंगाजल पानी में डालकर रोजाना स्नान करें।
-काले कुत्ते की सेवा करें। उसे रोजाना खाना खिलाएं।
-मांस-मछली और शराब इत्यादि मादक पदार्थों का सेवन न करें।
-जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।
-लोहे का छल्ला और कड़ा पहनें।
-प्रतिदिन सुबह चंदन का तिलक लगाएं।
-राहु को मजबूत करने के लिए घर के पूर्वी और उत्तर-पश्चिम दीवार पर मोर पंख लगाएं।
-काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

राहु को मजबूत करने के लिए रत्न: रत्न शास्त्र अनुसार गोमेद रत्न राहु के बुरे प्रभावों को दूर करने में सहायक सिद्ध होता है। इसके अलावा लाजवर्त रत्न भी राहु के लिए शुभ माना जाता है। ये रत्न गहरे नीले रंग का होता है और इसके अंदर हल्के नीले रंग की धारियां नजर आती हैं। इस रत्न को धारण करने से राहु ही नहीं बल्कि शनि और केतु ग्रह भी मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़ें: मीडिया और कलात्मक क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं इस राशि के लोग, इनकी बोली होती है काफी आकर्षक