
साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून 2022: इन 3 राशि वालों को इस हफ्ते होगा धन लाभ, अटका हुआ पैसा मिलेगा वापस
Weekly Horoscope 6 June To 12 June 2022 (साप्ताहिक राशिफल 6 जून से 12 जून 2022): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की गणना की जाती है। इस राशिफल में अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला ये सप्ताह...
मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): इस दौरान दिनचर्या में थोड़ा परिवर्तन लाभकारी होगा। बड़ों के अनुभवों और मार्गदर्शन से सीख लेने का प्रयास करें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। चिंता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।
वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): लंबे समय बाद घर में किसी मेहमान का आगमन होगा खुशी होगी। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों के साथ व्यवहार ठीक रखें। पारिवारिक विवाद का निपटारा होगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): इस सप्ताह आप भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना सही होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। खानपान का ख्याल रखें।
कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): पिछले समय से अटक रहे कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बच्चों द्वारा कोई अप्रिय कार्य करने के कारण परेशान हो सकते हैं। सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। ज्यादा प्रैक्टिकल होकर रिश्तो को ना देखें।
सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में भाइयों के साथ संबंध बेहतर होंगे। अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहें। नए कार्यों की योजना बनाएंगे। सकारात्मक सोच से लाभ होगा।
कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): इस सप्ताह कुछ करीबी लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। अधिक भावुक स्वभाव आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इस सप्ताह काम का थोड़ा ज्यादा बोझ आप पर आ सकता है।
तुला राशि (Libra Weekly Horoscope): आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। गले में कुछ परेशानी हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope): इस दौरान अपनी प्रतिभा को निखारने की कोशिश करें। बिना वजह की किसी विवाद में ना पड़ें। कोई भी निवेश करने से पहले उसके नियमों को अच्छे से जान लें।
धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope): इस हफ्ते आपका मनोबल बढ़ेगा। दूसरे लोगों की सहायता करते समय भेदभाव करने से बचेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक मामले को लेकर चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): इस सप्ताह आप पर थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नकारात्मक परिस्थितियों को अपनी सूझ-बूझ से निपटाने की कोशिश करें। व्यापार संबंधी यात्रा के बाद परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। आपके अंदर ऊर्जा का संचार होगा। युवा वर्ग अपने करियर की संभावनाओं पर ठीक से विचार करें। किसी भी काम में रिस्क लेने से बचें। साझेदारी के व्यापार में सावधानी बरतें।
मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): अपने कार्यों के अलावा खुद को भी समय दें। अन्य लोगों के काम में बेवजह टांग अड़ाने से आपका ही नुकसान है। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव हो सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें। दोस्तों के साथ व्यवहार अच्छे होंगे।
यह भी पढ़ें: अंक ज्योतिष राशिफल 6 जून से 12 जून 2022: मूलांक 2 वालों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें सभी मूलांक वालों के लिए इस सप्ताह क्या होगा खास
Published on:
05 Jun 2022 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
