4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 को गुरु करेगा राशि परिवर्तन, इन राशियों के खुल जाएंगे भाग्य

13 महीने बाद इस सप्ताह 12 सितंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 10 Sep 2017, 1:26 PM IST

jupiter transition

jupiter planet transition

13 महीने बाद इस सप्ताह 12 सितंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। हालांकि गुरु को शुभ ग्रह माना गया है और गुरु के इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के भाग्य खुल जाएंगे लेकिन कई राशियों को परेशानी भी आ सकती हैं।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अश्विनी नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह योजनाओं का लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताह मध्य तक लाभ की स्थितियां दिखाई देंगी। किए गए निवेश का प्रभाव दिखाई देगा। व्यापारियों के लिए श्रेष्ठ समय है। अतिरिक्त क्षेत्रों में भी भाग्य आजमाइश की जा सकती है। नौकरीपेशा में पदोन्नति तथा आर्थिक प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
बारहवां चंद्रमा आंशिक तनाव देगा। सोमवार की रात्रि से कोई शुभ समाचार परिस्थिति को संभालेगा। व्यापारियों के लिए मंगल, बुधवार बाहरी लाभ की दृष्टि से श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में तनाव के साथ संकट की स्थिति किन्तु बुधवार से सकारात्मक परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में तेजी आएगी।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
आध्यात्मिकता अनुभव होगा। दैवीय शक्ति पर अचानक भरोसा बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए संगठित योजना के विकास का सही समय है। लाभ का समय है। निवेश सफल। नौकरीपेशा के साथ अचानक परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन में निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में अवसर मिलने की संभावना है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वयं को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विशेष ऊर्जा का अनुभव होगा। लाभ के साथ-साथ अन्य कार्यों की गतिविधि हद तक तनाव कम करेगी। व्यापारियों के लिए पारंपरिक परिधान से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक प्रगति। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को नेविगेशन या इंजीनियरिंग में वैदेशिक अवसर मिल सकते हैं।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नवम पंचम का चंद्रमा रहेगा। मिश्रित कार्यविधि रहेगी। लाभ के लिए नए क्षेत्र का चयन करेंगे। व्यापारियों के लिए गैर पारंपरिक क्षेत्र आधुनिक दृष्टिकोण व्यावसायिक लाभ प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को अशासकीय सेवाओं का अवसर तथा अन्य क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मानसिक खिन्नता अनुभव होगी। कार्य की *****्थिरता परेशान करेगी। मंगलवार की सुबह से किसी कार्य का होना आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार व्यवसाय को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ। नौकरीपेशा में उच्च पद के साथ स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजिटल मैनेजमेंट में कार्य अवसर।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
समसप्तक चंद्रमा बाहरी यात्रा करवाएगा। मित्रों के माध्यम से अन्य क्षेत्रों में भी निवेश की योजना बनेगी। बुधवार तक अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए वनस्पति से संबंधित क्षेत्रों में लाभ के साथ आर्थिक प्रगति का भी जरिया बनेगा। नौकरी में समान पद के साथ आर्थिक उपलब्धि। महिला, छात्रवर्ग को क्षेत्रीय सफलता।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
खड़ाष्टक चंद्रमा कार्य में गतिरोध पैदा करेगा। सोमवार शाम तक कोई भी विशेष कार्य या निर्णय न लें। उलझन से बचने के लिए बुधवार का चयन करें। लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में प्रशासकीय पद की प्राप्ति होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को सैन्य प्रशासन में राष्ट्रीय अवसर।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। मानसिक चिन्ता का समाधान होगा। कार्य का प्रभार बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी समय। व्यापारियों के लिए स्वर्ण, पीतल से संबंधित क्षेत्र लाभ के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी निवेश करवाएगा। नौकरीपेशा मे सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को अकादमिक क्षेत्रों में अवसर मिल सकते हैं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
कार्य के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। चयन करने के लिए समय लगेगा। बुधवार तक निर्णय पर विचार करें। व्यापारियों के लिए तेल से संबंधित सौदे लाभ दे सकते हैं। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटेलीजेंस ब्यूरो में सेवा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी नए कार्य के लिए भी रूपरेखा बनेगी। नया करने का मन रहेगा। लाभ का प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए सप्ताह अच्छा लाभ देगा। परम्परा से हटकर काम न करें। नौकरीपेशा में कनिष्ठवर्ग का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को सडक़ व परिवहन विभाग में अवसर मिलेगा।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अनुकूलता के लिए विशेष योजनाएं बनाएं। विशेष कार्य इस सप्ताह सम्पन्न होने का योग है। लाभ के लिए संबंधियों पर भरोसा रखें। व्यापारियों के लिए तय शुदा कार्यक्रम बाहरी शहरों से आर्थिक लाभ दिलवाएगा। नौकरी में बॉस वर्ग इम्प्रेस्ड रहेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को खेल गतिविधि में प्रशिक्षु के पद का लाभ मिल सकता है।