31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री ने जब कहा, प्रीतेश अब लीडर बन गया, प्रीतेश भी सुनकर हुए भावुक

अपने प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनत्व व प्रेम को देखकर प्रीतेश गांधी भी भावुक हो गए। प्रीतेश ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि आज मैं कृतार्थ हो गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Rahul Jain

•

Updated: 26 Apr 2024, 4:36 PM IST

bjp

रायपुर. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनावी आमसभा लेने के लिए जब धमतरी के सभा स्थल पहुंचे तो मंच के पीछे उनकी अगुवाई करने के लिए प्रथम क्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मोदी का स्वागत किया। इसके बाद तीसरे क्रम में खड़े उनके सेवक प्रीतेश गांधी पर उनकी नजर पड़ी तो कार्यक्रम की उमड़ीभीड़ को देखकर वह अपने उत्साह को रोक नहीं पाए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव की ओर मुखातिब होते हुए उनके सहसा उनके मुंह से निकल गया की प्रीतेश लीडर बन गया। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति जताई। अपने प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपनत्व व प्रेम को देखकर प्रीतेश गांधी भी भावुक हो गए। प्रीतेश ने दोनों हाथ जोड़कर कहा कि आज मैं कृतार्थ हो गया।