27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंडली के कौन से ग्रह और योग आपको बना सकते है सेलिब्रिटी: ज्योतिषाचार्य धार्मिक श्रीजी

आज के समय में दुनिया में अधिकतर लोग उत्सुक होते हैं अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए कि क्या वे भविष्य में सफल व्यक्ति बनेंगे या नहीं सेलिब्रिटी बनेंगे या नहीं, क्या उन्हें पूरी दुनिया जानेगी या नहीं, ऐसे कई सारे प्रश्न हम सभी के मन में होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 18 Nov 2022, 10:38 AM IST

Astrology and Spirituality: कुंडली के कौन से ग्रह और योग आपको बना सकते है सेलिब्रिटी

Astrology and Spirituality: कुंडली के कौन से ग्रह और योग आपको बना सकते है सेलिब्रिटी

आज के समय में दुनिया में अधिकतर लोग उत्सुक होते हैं अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए कि क्या वे भविष्य में सफल व्यक्ति बनेंगे या नहीं सेलिब्रिटी बनेंगे या नहीं, क्या उन्हें पूरी दुनिया जानेगी या नहीं, ऐसे कई सारे प्रश्न हम सभी के मन में होते हैं। कुंडली के दसवें घर में जब कोई उच्च ग्रह जैसे कि मंगल, शुक्र, शनि, सुर्य विराजमान होते है, तो ऐसे व्यक्तियों के कर्म उन्हें सेलिब्रिटी बनाते हैं। जैसे कि अगर मुकेश अंबानी की कुंडली देखी जाए, तो उनकी कुंडली के दसवें घर में सूर्य विराजमान है, जो उन्हें सफल बनाता है। इसी तरह से अजय देवगन की कुंडली के दसवें घर में मंगल ग्रह विराजमान है, जो उन्हें सफल सेलिब्रिटी बनाता है।

यह भी पढ़े: शादियों के सीजन में सोना महंगा, 2500 रुपए उछला, चांदी 4400 रुपए तेज

ज्योतिषाचार्य धार्मिक श्रीजी के अनुसार, अगर मंगल और शुक्र ग्रह का कुंडली के दसवें घर या नवे भाग्य के घर से कोई संबंध हो तो यह व्यक्ति को सफल बनाते है, जैसे कि सलमान खान की कुंडली में दसवें घर कर्म और व्यवसाय के घर में मंगल शुक्र के साथ विराजमान है। अगर शनि ग्रह कुंडली के केंद्र में षष्टमहापुरुष योग बना रहा हो साथ ही यदि मंगल या शुक्र ग्रह भी केंद्र में योग बना रहे हो तो ऐसे पुरुष की कुंडली के अनुसार भी उन्हें जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती है। जैसे कि नरेंद्र मोदी की कुंडली में केंद्र में मंगल स्वग्रही हो कर रूचक योग बना रहा है जिस से ज्ञात होता है कि वह अपने वाणी के माध्यम से लोगों में काफी प्रचलित होंगे। कुंडली में शनि या शुक्र का उच्च होना मनुष्य को बहुत अधिक सफलता भले ही ना दे लेकिन एक सेलिब्रिटी जैसा जीवन प्रदान कर सकता है। यदि कुंडली में शनि उच्चतर स्थान पर हो या शुक्र उच्चतर स्थान पर हो या मंगल जैसे ग्रह उच्च स्थान पर हो साथ ही मकर या वृषभ जैसे राशि लग्न कुंडली में हो तो यह भी मनुष्य को सफल बनाते हैं। जैसे कि आलिया भट्ट की कुंडली में दूसरे लक्ष्मी के घर से स्वग्रही शनि का होना और तीसरे घर में उच्चस्तर शुक्र का होना उन्हें मनोरंजन की दुनिया में सेलिब्रिटी बनाता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग