30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो छोटी उम्र में ही हासिल कर लेते हैं बड़ा मुकाम

Name Astrology: नाम किसी भी व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसके स्वभाव और गुणों तक के बारे में बयां कर देता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 12 Jul 2022, 12:35 PM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, lucky girls names, lucky boys names,

इस अक्षर से शुरू होता है जिनका नाम, वो छोटी उम्र में ही हासिल कर लेते हैं बड़ा मुकाम

नेम एस्ट्रॉलॉजी की मानें तो किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। नाम किसी भी व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसके स्वभाव और गुणों तक के बारे में बयां कर देता है। यहां आप जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के लोग कम उम्र में ही अच्छी कामयाबी हासिल कर लेते हैं। जानिए ये कौन से लोग हैं।

D अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और समझदार होते हैं। कड़ी मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये छोटी सी उम्र में ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं। ये हमेशा ऊंची सोच रखते हैं।

G अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इन्हें हर जगह मान-सम्मान प्राप्त होता है। ये शुरू से ही अपनी करियर लाइफ को लेकर गंभीर होते हैं। कम उम्र में ही अपनी अलग पहचान बनाने का सपना देख लेते हैं। ये बेहद बुद्धिमान होते हैं।

M अक्षर: जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती, कर्मशील और बुद्धिमान होते हैं। ये काफी व्यवहारिक होते हैं और तुरंत ही किसी को भी अपना बना लेते हैं। ये लग्जरी जीवन जीते हैं। कम उम्र से ही कुछ बड़ा करने की सोच रखते हैं। इन्हें किसी पर भी निर्भर रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
यह भी पढ़ें: पैसों के मामले में लकी होते हैं ऐसे लोग जिनका नाम इस Letter से होता है शुरू

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)