एकादशी पर सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। घर के मंदिर में पूजा करने का संकल्प लें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब के फूल बहुत प्रिय हैं, इसलिए उन्हें लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद भगवान की मूर्ति के सामने बैठकर स्फटिक की माला लेकर इस स्त्रोत का जाप करें। इस स्तोत्र का पाठ कम से कम 108 बार करें। श्रद्धाभाव व स्वच्छता से इस पाठ को करने पर सफलता जरूर प्राप्त होगी। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें की इस पाठ को करते समय अपने भाव सही रखें। अर्थात पूजा करने वाले व्यक्ति को गलत कामों व गलत विचारों से बचना चाहिए। वरना पूजा का कोई असर नहीं होगा।